हुज़ूर: भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बयान,कांग्रेस हर समय फर्जी मतदान के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है
Huzur, Bhopal | May 7, 2024 भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि- कांग्रेस हर समय फर्जी मतदान के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है| आज भी नरेला विधानसभा के विभिन्न बूथों पर उन्होंने फर्जी मतदान का प्रयास किया| जैसे ही मुझे इसकी सूचना मिली और मैं वहां पहुंचा और देखा कि कांग्रेस के बंदे फर्जी मतदान करवा रहे थे| तुरंत पुलिस और प्रशासन को कहा कि फर्जी मतदान रुकवाना चाहिए|