बहल: डीएपी खाद व ट्यूबवेल कनेक्शनों की मांग को लेकर किसान सभा 24 अक्टूबर को बहल तहसील पर देगी धरना
Bahal, Bhiwani | Oct 17, 2024 अखिल भारतीय किसान सभा बहल के कार्यकर्ताओं की बैठक आज दिनांक 17 अक्टूबर को बहल अनाज मंडी में हुई। धरने की अध्यक्षता सुबेदार धनपत सिंह व संचालन सचिव मंदरुप यादव नूनसर ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने कहा कि भाजपा सरकार को तुरंत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यवाही करनी चाहिए।