समस्तीपुर में युवा कलाश्रम की ओर से तीन दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर मथुरापुर घाट से गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करते हुए थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में आकर समाप्त हुई. इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने सामुहिक पूजन किया.