इंदौर: राजेंद्र नगर इलाके के एक स्कूल से गायब हुए बच्चे की पुलिस को मिली जानकारी, पुलिस जल्द करेगी गायब हुए बच्चे को दस्तयाब
Indore, Indore | Jul 11, 2024 इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके से एक निजी स्कूलों में कल एक बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी है। जिसमें परिजनों के बयान के आधार पर यह बात सामने आई है कि बच्चा कुछ लोगों के संपर्क में था, जिसकी जानकारी भी पुलिस को लगी है। वहीं पुलिस जल्द बच्चे को दस्तयाब करने की तैयारी में जुटी है।