भाटपार रानी: जमुना वार्ड में भाइयों के बीच मारपीट, चाकू चला, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुना वार्ड नंबर 2 में सोमवार की शाम को 7:00 बजे दो सगे भाइयों जिम गोरे और आजाद के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। चाकूबाजी की नौबत आ गई । जिसमें गोरे के पुत्र जांबाज अहमद ,प्रिंस अहमद और शेर अहमद घायल हो गए ।चिकित्सकों ने जांबाज अहमद की हालत गंभीर देख देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।