जलालाबाद: मोहल्ला गौसनगर में पति व पुत्र ने महिला से की मारपीट थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला गौस नगर निवासी महिला संजू पत्नी श्रीपाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया बीते दिन की शाम उसके पति व पुत्र ने उसके साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की जिससे वह चोटिल हो गई। महिला का घर में रहना दुश्वार है महिला ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।