झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठीपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां से खेलते खेलते कल 8 साल निहाल शुक्रवार को लापता हो गया था। जिसके बाद देर रात मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस झांसी लेकर पहुंची, बच्चे ने बताया कि रोहित नाम का युवक उसे बाइक से जंगल में ले गया था और वहां उसका गला दबाने का प्रयास किया।