लंभुआ: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जवाहरलाल वर्मा शिक्षण संस्थान, रामपुर मीरानपुर में बच्चों ने दी प्रस्तुति
सुलतानपुर लम्भुआ तहसील क्षेत्र के जवाहरलाल वर्मा शिक्षण संस्थान, रामपुर मीरानपुर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में तिरंगा फहराने के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और नृत्य ने सभी का दिल