हौज खास: सफदरजंग एनक्लेव थाना पुलिस ने 9 वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार
सफदरजंग एनक्लेव थाना की पुलिस टीम ने एक डेसपरेट बरगलर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहम्मद मुक्करम उर्फ मुकरम के रूप में हुई है, यह सरोजिनी नगर का रहने वाला है। यह बदमाश पहले से सरोजनी नगर थाना का घोषित बीसी भी है, और पहले से 9 वारदातों को अंजाम भी दे चुका है। जिसमें बरगलरी, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल है।