कोचस: कोचस के आरा-मोहनिया पथ पर बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की ईलाज के दौरान हुई मौत।
Kochas, Rohtas | Aug 1, 2024 कोचस के आरा-मोहनिया पथ पर बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक कोचस आरा- मोहनिया पथ पर अशोका बिल्डकॉन के समीप बाइक से चाची और भतीजे जा रहे थे।इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने बाईक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।