पट्टी: सीएचसी पट्टी के सामने के सार्वजनिक शौचालय में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार एक युवक और युवती स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के सामने स्थित नगर पंचायत के सार्वजनिक शौचालय में आपत्तिजनक स्थिति में थे। जहां पर कोई पहुंच गया। उसने दोनों का वीडियो बना लिया और यह वीडियो मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लगातार वायरल हो रहा है। पकड़े गए युगल पट्टी कस्बे के ही बताए जा रहे हैं।