गोपालगंज: सेमरा बाजार के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आया बाइक सवार युवक, गंभीर रूप से घायल
जिले के गोपालपुर थाने के सेमरा बाजार के समीप बाइक सवार एक युवक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।