रतनी फरीदपुर: प्रेम विवाह के बाद पत्नी की दूसरी शादी से आहत पति ने की आत्महत्या की कोशिश, बताया पूरा मामला
जहानाबाद जिले के गगनकुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की दूसरी जगह शादी कराए जाने से आहत होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने उसे समझा-बुझाकर ऐसा कदम उठाने से रोक लिया। जिसके बाद युवक नगर थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की बरामदगी हेतु गुहार लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर बुधवार दिन में करीब 2 बजे आरोप लगाया और अपनी बात रखी।