बेलछी: सकसोहरा थाना पुलिस ने कोटा से अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया
Belchhi, Patna | Apr 26, 2025 सकसोहरा थाना में दर्ज कांड संख्या 22/25 के तहत अपहृत युवती को सकसोहरा पुलिस ने शनिवार को सुबह 10 बजे राजस्थान के कोटा से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को ढूंढ निकाला और अब आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से युवती के परिवार वालों को राहत मिली है। जहां अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।