बीघापुर: बारासगवर के कटरी क्षेत्र में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, किसानों की फसल गंगा के पानी में डूबी, नुकसान का डर
Bighapur, Unnao | Mar 29, 2026 बारासगवर थाना क्षेत्र के कटरी क्षेत्र के किसानो की मुश्किलें बढ़ गयी। गंगा नदी किनारे रेती पर उगाई गई सब्जियों की फसल पानी मे डूब जाने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। रविवार सुबह करीब 09 बजे देखा गया कि फसल गंगा नदी में डूबी दिख रही है।