करेड़ा: गहमागहमी के बीच महात्मा ने करेड़ा पंचायत प्रशासक के पद पर किया पदभार ग्रहण, विवाद की आशंका के चलते पुलिस बल रहा तैनात
करेड़ा ग्राम पंचायत में गहमागहमी के बीच प्रशासक के रुप में गोपाल महात्मा ने मंगलवार को सुबह करीब 11.15 बजे अपना पदभार ग्रहण किया इस दौरान विवाद की आंशका के चलते पहले से ही पंचायत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।जिस पर टांक व बड़ौला के समर्थकों ने पंचायत के बाहर विरोध जताते हुए अधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई