रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने शाम 5 बजे मीडिया से चर्चा में कहा कि वोट चोरी- देश की जनता के अधिकारों की चोरी है। संविधान और कांग्रेस पार्टी ने देश में अधिकारों की नींव रखी थी, लेकिन आज BJP इन अधिकारों की चोरी कर रही है। राहुल गांधी देश के एकमात्र नेता हैं, जो जनता के अधिकारों के लड़ रहे हैं।