चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट कर हत्या करने के आरोप मामले में परिजनों ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में मृतक के भाई मोहसिन ने एसपी को परिवाद देकर जांच किसी अन्य थाने या वरिष्ठ अधिकारी से करवाने का अनुरोध किया है।