झांसी: कछियाना मोहल्ला में 2003 की वोटर लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम मिला, लिस्ट हुई वायरल
Jhansi, Jhansi | Dec 4, 2025 झांसी में चल रही SIR प्रक्रिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वोटर लिस्ट में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम मिला है। लिस्ट में उनके पिता हरिवंशराय बच्चन का नाम भी दर्ज है। जबकि उनके घर का नंबर 54 लिखा हुआ है। ये लिस्ट झांसी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है स्थानीय लोगों ने कहा हमने अमिताभ बच्चन को सिर्फ फिल्मों में देखा है।