झांसी: झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित, 222 जोड़ों का विवाह, 21 ने कुबूल किया निकाह
झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कराए जा रहे सम्मेलन में बुधवार को 222 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ जीवन भर के लिए थामा। सम्मेलन में 201 जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। वहीं, 21 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया।