कहरा: गंगजला स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा, तेजस्वी जी का हरा गमछा वाला फौज अराजक है
तेजस्वी यादव का शुरू हुए आभार यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को हरा गमछा नहीं रखने के निर्देश को लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है। सत्ता पार्टी के लोगों ने इस हरा गमछा को लेकर लगातार हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जद यू के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि हरा गमछा पहनने वाला तेजस्वी का फौज अराजक है।