वाड्रफनगर: आबकारी जांच चौकी धनवार में कार्रवाई, 20.64 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त
वाड्रफनगर बुधवार वृत्त अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी जांच चौकी धनवार में कार्रवाई की गई। इस दौरान 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत कुमार एवं आदित्य कुमार द्वारा दो पहिया वाहन से विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) का अवैध परिवहन किया जा रहा था