बीसलपुर: परसिया गांव के पास बने टोल टैक्स के पास बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस
नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम धीमर गुलडिया निवासी अरविंद अपनी नानी विमला देवी 65 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर देर रात्रि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सावेपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे वह जैसे ही बीसलपुर पीलीभीत रोड पर स्थित गांव परसिया के पास बने टोल टैक्स के पास पहुंचे वैसे ही उसकी नानी बाइक से गिर गई इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई है