मोहनिया: वर्मा क्लिनिक लालापुर में अवैध क्लिनिक संचालन को लेकर एसडीएम और डीएसपी मोहनिया के नेतृत्व में हुई छापेमारी
Mohania, Kaimur | May 15, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर में वर्मा क्लिनिक पर एसडीएम मोहनिया राकेश कुमार सिंह और डीएसपी मोहनिया प्रदीप कुमार के नेतृत्व में छापामारी हुई। जहां कई प्रकार के उपकरण बरामद हुए। प्रशासनिक अधिकारियों के पूछताछ में किसी भी प्रकार का कागजात क्लिनिक द्वारा नहीं दिखाया गया । इसके बाद क्लिनिक को सील करते हुए दो महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।