कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के जंगल से सटे गांव में गेंहू की फसल में सिंचाई कर रहे युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक का एक पैर जबड़े में दबोच लिया। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को खदेड़ा। तब जाकर युवक की जान बची। उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।