कानपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज में मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार, कुलपति ने की सरस्वती मां की पूजा
CSJMU में बसंत पंचमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के प्रांगण में विराजमान विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कुलपति ने शुक्रवार 2 बजे कहा कि, इस प्रकार के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन विश्वविद्यालय परिवार को एकजुट करते है।