गुरारू के बगडीहा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल बीस सूत्री सह प्रखण्ड अध्यक्ष राजदेव प्रसाद राजू के नेतृत्व में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मकर संक्रांति पखवाड़ा के तहत चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सम्मानित किया और आपसी सौहार्द के साथ मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।