झांसी: झाँसी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 430 लीटर शराब की जब्त, दो महिलाओं को भेजा गया जेल
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजापुर, सुजवाहा और ककरबई में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस प्रवर्तन अभियान के तहत 430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 1600 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान 03 अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 महिलाओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।