देेेवरिया: देवरिया के करौंदी में सांप के काटने से महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Deoria, Deoria | Jun 13, 2025 उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बिजली देवी पत्नी स्वर्गीय राम सारिका पटेल के रूप में हुई है।बिजली देवी सुबह आठ बजे अपने खेत में पानी चला रही थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद वह अचेत होकर गिर गईं