गढ़वा: गढ़वा में महर्षि कश्यप ऋषि जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई, समाजबंधुओं की रही भव्य उपस्थिति
Garhwa, Garhwa | Sep 1, 2025 केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि जयंती रविवार सोमवार की रात श्रद्धा और भक्ति के साथ सुतली पट्टी स्थित बिगन देवी स्मृति भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ। सभा का संचालन सुशील केसरी ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय केसरी ने महर्षि कश्यप के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।