जलेसर: अलग-अलग मामलों में थाना अवागढ़ पुलिस टीम ने तीन वारंटी फरार आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Jalesar, Etah | Sep 9, 2024 SSP श्याम नारायण सिंह व CO जलेसर कृष्ण मुरारी के निर्देशन में वारंटी तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ पुलिस ने तीन वारंटी आरोपी अंशुल कुमार पुत्र राजबहादुर गांव नावली,गोपाल पुत्र दुर्गपाल गांव नगला मोती,राजबहादुर पुत्र बाबूसिह निवासी आगरा रोड कस्बा व थाना क्षेत्र अवागढ़ को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को भेजा जेल।