मुंगेर: कष्टहरणी घाट पर लापरवाही: गोताखोर की चेतावनी के बाद भी युवक गंगा में तैरता रहा
Munger, Munger | Mar 24, 2026 कष्टहरणी गंगा घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की लापरवाही का मामला सामने आया है। युवक गोताखोरों की लगातार चेतावनी के बावजूद बीच गंगा में जाकर तैराकी करता रहा, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9:00 बजे एक युवक गंगा में स्नान के दौरान धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ने लगा और फिर बीच धारा में जाकर तैरन