रानीवाड़ा: रानीवाड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला को वात्सल्यधाम में दी विदाई
न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला का रानीवाड़ा से ब्यावर स्थानांतरण होने पर स्वामी श्री आत्मानंद सेवा संस्थान वात्सल्यधाम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान अध्यक्ष प्रागाराम पुरोहित एवं संस्थान निदेशक अमृत पुरोहित ने न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सांखला को साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया।