गोरौल: मुहर्रम पर्व को लेकर गोरौल पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
मुहर्रम पर्व को लेकर गोरौल पुलिस ने शनिवार की शाम 6 बजे गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक, गंजहाट, कर्पूरी चौक अंधारी गाछी सहित विभिन्न सड़क मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ अंशु कुमार,थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का अपील किया। और निर्धारित रूट चार्ट से ही तजिया जुलूस निकालने का निर्देश दिया।