डोमचांच: डोमचांच में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत काराखुट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मेरी तक की पहचान सचिन कुमार यादव के रूप में हुई है। युवक के मौत के कर्म का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि युवक दो दिन पहले कोलकाता से गांव लौटा था। परिवार के अन्य सदस्य कोलकाता में ही है। सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।