झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चाईबासा के उपायुक्त चंदन कुमार ने एक सरकारी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। कर्मचारी का ऑफिस में खुलेआम सिगरेट पीते वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के बाद मुख्यमंत्री ने डीसी को कार्रवाई करने का आदेश दिया था। उपायुक्त ने बताया कि वीडियो में दिख रहे सरकारी कार्यालय में अशोभनीय कृत के लिए कारवाई की गई है। को