मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में एचटी लाइन की मरम्मत के कारण 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित
मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर पावर हाउस इलाके में बुधवार सुबह से दोपहर 3:00 बजे तक लगभग 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही बिजली विभाग ने इस क्षेत्र की हाई टेंशन लाइन को तकनीकी से बंद रखा लंबी कटौती से क्षेत्र के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर जगजीवन राम ने बताया पेड़ों की टहनियों की कटाई के कारण आपूर्ति बंद है