सदर थाना क्षेत्र में भरतपुर बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र कप्तान सिंह निवासी लहर पट्टी, शमशाबाद और अमित पुत्र नवल सिंह निवासी हिनौता किसी कार्य से हिनौता से सैंपऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भरतपुर बाईपास के पास अज्ञात