एत्मादपुर: भाग संख्या 395 नगला बेल की BLO शीला देवी ने पूरे जिले में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 500 में से 500 प्रपत्र किए वितरित
Etmadpur, Agra | Nov 23, 2025 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग 395 की बीएलओ शीला देवी ने 500 में से 500 गणना प्रपत्र वितरित, संकलित व डिजिटाइज कर जिले में सर्वोच्च प्रदर्शन किया। उनकी 100% उपलब्धि आदर्श कार्यशैली का उदाहरण बनी, जिसके लिए जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।