मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा पुलिस ने चोरी के अभियोग में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, चोरी की बैटरी व अन्य सामान बरामद
थाना कोतवाली कटरा पर वादी देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी अकोडी द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध स्पेयर पार्ट व वर्कशॉप से सामान चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दी गई उसी कड़ी में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे कटरा पुलिस द्वारा बसही रेलवे फाटक के पास से अभियुक्त अनिल मिश्रा उर्फ कोहडी निवासी लोहिया तालाब को चोरी के समान के साथ जेल भेजा गया