झांसी: झाँसी मे कोबरा सांप और कुत्ते की लड़ाई का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2024 शनिवार को एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क किनारे झाड़ियों में जा रहे एक कोबरा सांप को कुत्ते ने मुंह से पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक खूब लड़ाई हुई। फन फैलाए सांप फुफकार मार रहा था तो कुत्ता उसे मुंह से दबाए इधर-उधर घूम रहा था। काफी संघर्ष के बाद कोबरा ने कुत्ते को डस लिया। इसके बाद कुत्ता कोबरा को छोड़कर भाग गया।