वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में शुक्रवार की रात भगवान भोलेनाथ का भव्य तिलकोत्सव समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। यह ऐतिहासिक मंदिर जिले के मखदुमपुर प्रखंड में स्थित है, जहां वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान शिव का तिलकोत्सव मनाया जाता है। शुक्रवार की रात 8 बजे विधिवत पूजा शुरू हुई।