राजगढ़ी: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आज गोडर पट्टी के कंडारी गांव में आयोजित राजा रघुनाथ के जागड़ा मेलेे में शामिल हुए।
गोडर पट्टी के 27 गांव के आराध्य राजा रघुनाथ के कंडारी गाँव में आयोजित जागड़ा मेले में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। जागड़ा मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राज रघुनाथ के दर्शन कर जीवन की खुशहाली की कामना की। जन सभा को संबोधित करते हुए मंत्री उनियाल ने कहा कि रवाईं क्षेत्र के लोगों ने अपनी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं को बचाये रखा है।