राजगढ़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट ने बनास के पास यमुनोत्री हाईवे को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोला
आज बनास के पास भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे यहां हाईवे पर बस और लोडर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी।फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट ने बनास के पास पहाड़ी काट कर हाईवे को चौड़ा कर दिया है। अब हाईवे पर बनास के पास बस तथा लोडर वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है।