मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट सिटी परिसर मौ रोड मेहगांव में पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़े 6 आरोपी, मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 9, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधान आरक्षक सत्येंद्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर स्मार्ट सिटी परिसर मौ रोड मेहगांव में जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा।नाम पूछने पर अमित,नरेंद्र,अनिल,महेंद्र,बल्लू एवं सुरदीप होना बताया। पुलिस ने उक्त आरोपियों से तलाशी के दौरान 41000 रुपए एवं ताश की गड्डी जप्त की। पुलिस ने 6 आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।