धार: धामनोद: कहार मोहल्ले में पीपल का पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई बाधित
Dhar, Dhar | Jun 13, 2025 धामनोद के कहार मोहल्ले की मेन रोड पर एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इस कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई।शुक्रवार शाम 4;40 पर पेड़ गिरने से नीचे की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वार्ड में पानी की सप्लाई पर भी असर हुआ। रात में पेड़ को सड़क किनारे कर दिया गया। इससे यातायात बहाल हो सका। बिजली की तारें उलझने के कारण दो दिन तक बिजली सप्लाई बंद रही।