धार: गरडावद गांव में कुछ युवकों के साथ बेरहमी से की गई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Dhar, Dhar | Jun 13, 2025 गरडावद गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।बताया जा रहा है कि लबरावदा गांव के कुछ लोगों ने कट लगने की बात को लेकर राहुल, अजय और उनके अन्य साथियों को पकड़ लिया और फिर सरेआम उनकी बेरहमी से पिटाई की।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिटाई इतनी क्रूर थी कि युवकों के मुंह से लगातार खून बहता रहा।