बारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लोहगरा की अहिरान बस्ती में आज गुरुवार दोपहर करीब 02:00 के आसपास अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस और एक पड़िया बुरी तरह झुलस गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।