रजौली: गढ़ दिबौर से उत्पाद पुलिस ने लक्जरी कार से 183 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
रजौली थाना क्षेत्र के गढ़ दिबौर से उत्पाद एएसआई अजय कुमार व अर्चना सिन्हा ने लग्जरी कार में लदे 183 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि उत्पाद टीम संख्या दो ने गुप्त सूचना के आलोक में गढ़ दिबौर में एक ऑल्टो कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में रखे कार्टूनों मे भरा अंग्रेजी शराब पाया गया।