रगोलिया खुर्द गांव में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गांव में लगभग 200 मीटर लंबा नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण में मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल।